फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: एचआरटीसी कर्मचारियों का आंदोलन तेज, चौथे दिन भी गरजी यूनियन; 25 जून की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प

हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों द्वारा लंबित वित्तीय देयों और मांगों को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत शुक्रवार को एचआरटीसी धर्मपुर इकाई में चौथे दिन भी गेट मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें चालक, परिचालक, मैकेनिक और अन्य कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए वर्षों से लंबित वित्तीय देयों का शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई भत्ता, ओवर टाइम भत्ता, नाइट ओवर टाइम भत्ता, वर्ष 2016 के वेतन आयोग के एरियर सहित कई देयकों का भुगतान लंबे समय से लंबित है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 9 जून से 23 जून तक प्रदेशभर में गेट मीटिंग अभियान चलाकर सरकार और निगम प्रबंधन तक अपनी समस्याएं पहुंचाई जा रही हैं। बैठक में कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और निगम प्रबंधन ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 25 जून 2026 को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की पूरी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। इस अवसर पर मंडी डिवीजन चालक यूनियन के प्रधान कमलेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और उनका जल्द समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट रहकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। गेट मीटिंग में सुरेंद्र शर्मा, सुनील कुमार, विनय कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार, नरेश कुमार, कश्मीरी लाल कुमार सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें