फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीच रास्ते में खराब हुई HRTC बस, सैकड़ों ग्रामीण और विद्यार्थी हुए परेशान

जोगिंदरनगर डिपो की एक HRTC बस शनिवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में बंद हो गई। जोगिंदरनगर-मकरीडी-तरयांबली-गोंथाला-कोलंग खुड़ी रूट पर चलने वाली इस बस के अचानक खराब होने से सैकड़ों ग्रामीणों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह रूट खुड़ी, कोलंग और तरयांबली पंचायतों के लोगों के लिए प्रमुख सार्वजनिक परिवहन साधन है। बस के बीच रास्ते में बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करना पड़ा और कई विद्यार्थियों को समय पर अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में दिक्कत हुई। तरयांबली ग्राम पंचायत की प्रधान रजनी ठाकुर ने बताया कि इस रूट पर बसों के बार-बार खराब होने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों के लोग रोजाना निगम की बस सेवा पर निर्भर हैं, लेकिन लगातार तकनीकी खराबियों के कारण उन्हें असुविधा झेलनी पड़ रही है। पंचायत प्रधान ने क्षेत्रीय प्रबंधक HRTC जोगिंदरनगर को लिखित शिकायत सौंपने के साथ ट्रैफिक इंचार्ज और अड्डा इंचार्ज से भी संपर्क कर इस रूट पर बेहतर स्थिति वाली बस उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी आग्रह किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही जर्जर बसों की स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें