राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रितिक और भूपेंद्र ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल पहुंचने पर दोनों का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य विजय कपूर, समस्त अध्यापकगण एवं स्कूल प्रबंधन समिति ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। रितिक ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता तथा ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया, जिससे स्कूल का नाम गौरवान्वित हुआ। साथ ही रितिक का चयन लंबी कूद, ऊंची कूद और वॉलीबॉल में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। भूपेंद्र का भी चयन राज्य स्तरीय अंडर-14 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ, जिसके लिए उसे बधाई दी गई। रितिक और भूपेंद्र के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य विजय कपूर ने टीम कोच प्रकाश चंद और प्रवीण कुमार सहित सभी अध्यापकों का धन्यवाद किया। विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय खेलों में भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।