फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर : सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- शिक्षा क्षेत्र में सरकार ला रही है क्रांतिकारी परिवर्तन

Krishan Singh Updated Mon, 10 Nov 2025 01:08 PM IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा प्रथम केंद्र बिंदु है और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को मंडी जिला के दौरे पर थे। नगवाई हेलीपेड पर उनका स्वागत पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर तथा जिला प्रशासन ने किया। इस मौके पर फोरलेन प्रभावित किसान संघ के अध्यक्ष नरेश कुमार व अन्य सदस्यों ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में टकोली टोल प्लाजा को लेकर टकोली के साथ नगवाई व पनारसा पंचायतों को टोल मुक्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस मांग का समर्थन पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी किया और कहा कि स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से राहत दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार स्थानीय जनता के हितों का पूरा ध्यान रखेगी और उनकी वाजिब मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें