फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफपीओ धर्मपुर बना सहकारिता का मॉडल, बिलासपुर की महिलाओं ने भराड़ी में हासिल की जानकारी

बिलासपुर जिले की डेढ़ दर्जन सहकारी समितियों से जुड़ी महिलाओं ने बुधवार को क्षेत्रीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत एफपीओ धर्मपुर की ओर से पिछले तीन साल में क्रियान्वित किए कार्यों की भराड़ी स्थित कार्यालय में जाकर जानकारी हासिल की। यह अध्ययन दल कृषि सहकारी कर्मचारी प्रशिक्षण संस्थान सांगटी शिमला के माध्यम से आया था जिसका नेतृत्व वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. शिवानी शर्मा और अनन्य चौहान ने किया। एफपीओ धर्मपुर के अध्यक्ष सत्तपाल सिंह चौहान ने बताया कि बिलासपुर की विभिन्न सहकारी सभाओं के सदस्यों के लिए ये क्षेत्रीय अध्ययन भ्रमण आयोजित किया, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को एक सफल किसान उत्पादक संगठन की कार्यप्रणाली, प्रबंधन एवं विकास मॉडल का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करवाना है ताकि वे यहां से सीख लेकर अपने-अपने क्षेत्रों की सहकारी समितियों के माध्य्म से बेहतर कार्य कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें