फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धर्मपुर विस क्षेत्र की 20 पंचायतों में 26 मई को होगा पहले चरण का मतदान

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की 20 पंचायतों में पंचायतीराज चुनावों के प्रथम चरण के तहत 26 मई को पहले चरण का मतदान करवाया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार 24 मई को सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। यह जानकारी विकास खंड अधिकारी धर्मपुर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत चुनाव बालम राम ने दी। उन्होंने बताया कि चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित कर दी गई हैं और चुनावी सामग्री भी तैयार कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। बीडीओ बालम राम ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाया जाएगा। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, बैठने तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें