भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला मंडी की ओर से रविवार को वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में स्थापित नीट परीक्षा केंद्र के बाहर नीट छात्र एवं अभिभावक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में छात्रों एवं अभिभावकों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए तथा छात्रों के न्याय एवं सुरक्षित भविष्य की मांग को समर्थन दिया। अभियान का नेतृत्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनित जसवाल ने किया। अभियान के माध्यम से एनएसयूआई ने अपनी प्रमुख मांगों को भी रखा। इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव विक्रांत शर्मा , जिला महासचिव शिवम , सचिव चेतन ठाकुर , सतीश कुमार , रोहित एवं अन्य एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।