फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: 'सरकार ने वेतन में की 25 रुपये की बढ़ोतरी, अब उसकी करवा रही रिकवरी'

अंकेश डोगरा Updated Sun, 21 Sep 2025 03:44 PM IST

मंडी जिला पंचायत चौकीदार संघ की बैठक रविवार को माता भीमाकाली मंदिर परिसर में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ने की। पंचायत चौकीदारों ने प्रदेश सरकार द्वारा इनके वेतन में की गई 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब उसकी रिकवरी को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। पंचायत चौकीदार संघ जिला मंडी के प्रधान घनश्याम इाकुर ने बताया कि मार्च 2024 में प्रदेश सरकार ने दिहाड़ीदार पंचायत चौकीदारों के वेतन में 25 रुपये दैनिक बढ़ोतरी की घोषणा की थी। पंचायत चौकीदारों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो गया था लेकिन अब एक साल बाद इसकी रिकवरी के आदेश जारी किए गए हैं। जब पंचायत चौकीदारों ने इसकी जांच पडताल की तो विभाग की तरफ से बताया जा रहा है कि यह अदायगी विभाग ने बीना नोटिफिकेशन के देना शुरू कर दिया था, जिसके तहत रिकवरी की जा रही है। इन्होंने सरकार से इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से रोकने की मांग उठाई है। इसके अलावा इन्होंने सेवानिवृति की उम्र को फिर से 58 की जगह 60 वर्ष करने की मांग भी उठाई है। साथ ही 12 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके पंचायत चौकीदारों को तुरंत प्रभाव से नियमित करने की गुहार भी प्रदेश सरकार से लगाई है। मंडी जिला पंचायत चौकीदार संघ के सचिव राजकुमार ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को सीएम चला रहे हैं या फिर पंचायती राज विभाग के अधिकारी, जो इस तरह के आदेश अपनी मर्जी से निकाले जा रहे हैं। इन्होंने सरकार और विभाग को चेतावनी दी है कि अगर सरकार इनकी मांगों को नहीं मानती है तो फिर आने वाले समय में ये कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे और बड़ा आंदोलन भी करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें