फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी जिले में पहली बार हो रहा फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण

मंडी जिले में पहली बार रबी की फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण योजना को शुरू किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की ओर से बोई गई फसलों का रियल टाइम डाटा हासिल करना है। हालांकि, यह डाटा विभाग के पास पहले से भी मौजूद होता है लेकिन वह न तो समय पर हासिल हो पाता है और न ही उसके आंकड़े सटीक होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण योजना को शुरू किया था। सरकार की ओर से अधिकृत की गई निजी कंपनी इस कार्य को कर रही है। गांव-गांव जाकर लोगों की मदद से मोबाइल ऐप के माध्यम से बोई गई फसलों का सारा डाटा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है। यह डाटा सीधा कृषि विभाग और मंत्रालय के पास जा रहा है। इससे मंत्रालय यह तय कर पाएगा कि किसान किस मौसम में किस तरह की फसलों की अधिक बिजाई करते हैं और उन्हें क्या समस्याएं पेश आती हैं। इसके अलावा किसानों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने में भी इससे काफी मदद मिलेगी। मंडी जिला कृषि विभाग के उप निदेशक डाॅ. आरसी चौधरी ने बताया कि फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण का कार्य मंडी जिला में दिसंबर 2025 से शुरू हो चुका है। इस कार्य को स्टार एग्री बाजार फर्म के माध्यम से करवाया जा रहा है। इस महीने के अंत तक जिला भर का सर्वेक्षण पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें