फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर: एचआरटीसी कर्मी बोले- मांगें पूरी नहीं हुईं तो 24 जून को करेंगे हड़ताल

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 24 जून को प्रस्तावित आंदोलन के चलते प्रदेश भर में बस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। धर्मपुर क्षेत्र सहित मंडी जिला के दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कर्मचारी नेताओं सुरेंद्र शर्मा, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, विनय कुमार, सुनील कुमार, पवन पलसरा और विनोद कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ, लंबित देनदारियों का भुगतान, सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान तथा अन्य मांगों को लेकर लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और 24 जून का आंदोलन इसी संघर्ष की कड़ी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें