फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मंडी जिले के माता शिकारी देवी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, चार माह बाद लौटी रौनक

मंडी जनपद की सबसे ऊंची चोटी माता शिकारी देवी के कपाट चार माह बाद खुलने के बाद नवरात्र में श्रद्धालुओं की चहलकदमी यहां बढ़ गई है। रोजाना यहां सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। हालांकि शिकारी देवी में अभी बर्फ है, लेकिन प्रशासन और लोनिवि ने सड़क से बर्फ हटा दी है। मंडी जिले में बर्फ पड़ने से शिकारी देवी के कपाट करीब 4 माह बंद रहते हैं। गर्मी की दस्तक के साथ ही लंबे अंतराल के बाद कपाट खुल जाते हैं। इससे शिकारी देवी में अब फिर रौनक लौट गई है। शिकारी देवी मंडी की सबसे ऊंची चोटी होने के कारण यहां मौसम खराब होते ही बर्फ पड़ना शुरू हो जाती है। मंदिर वाली पहाड़ी में अधिक समय तक बर्फ रहती है। इससे यहां पहुंचना सर्दी में जोखिम भरा रहता है। एसडीएम थुनाग ललित पोसवाल ने बताया कि शिकारी देवी के कपाट खोल दिए गए हैं। यहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी तरह के कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें