फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: जोगणी माता मंदिर के पास टूटी एनएच पर बनी पुलिया, मजबूरी में गुजारे जा रहे वाहन

Krishan Singh Updated Sat, 23 Aug 2025 04:15 PM IST

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के औट के बीच स्थित जोगणी माता मंदिर पास बनी एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पुलिया की दीवारों में दरारें पड़ गई है और इसके पत्थर आदि भी अपनी पकड़ खोकर बाहर आ गिरे हैं। इस कारण पुलिया का ऊपरी हिस्सा भी धंस गया है। जोगणी माता मंदिर के पुजारी ने बताया कि करीब पांच दिनों से पुलिया में दरारें आई हैं और यह लगातार धंसती जा रही है। इन्होंने प्रशासन और विभाग से इसका जल्द से जल्द स्थाई समाधान करने की गुहार लगाई है। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त पुलिया की अस्थाई मुरम्मत करके इसे एक तरफा यातायात के लिए बहाल रखा है। लोक निर्माण विभाग थलौट मंडल के अधिशाषी अभियंता ई. विनोद शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर वैली ब्रिज लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग के कुल्लू स्थित मैकेनिकल विंग को त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया है। जहां पर भी वैली ब्रिज उपलब्ध है वहां से उसे लाकर यहां अस्थाई तौर पर जल्द से जल्द लगा दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें