फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: छोटी काशी ने प्रभात फेरी निकालकर और भजन गाकर याद किए बापू

छोटी काशी मंडी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर प्रभात फेरी निकालकर और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया गया। प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शहर भर में रघुपति राघव राजा राम और भारत मां का स्तुतिगान करके बापू को याद किया गया। इसके बाद गांधी चौक पर स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रशासन की तरफ से नगर निगम मंडी के कमीशनर रोहित राठौर और एसडीएम सदर रूपिंदर कौर मौजूद रहीं। इसके बाद गांधी भवन मंडी में सर्व धर्म सभा का आयोजन भी किया। यहीं पर गांधी भवन मैनेजमेंट सोसायटी के सौजन्य और स्वामी पूर्णानंद मेमोरियल आयुर्वेद चिकित्सायल के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य की जांच के लिए कैंप का आयोजन भी किया गया था जिसमें लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और टेस्ट भी करवाए। नगर निगम मंडी के कमीशनर रोहित राठौर ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग समाज को दिखाया है आज सही मायनों में उस पर चलने की जरूरत है। गांधी भवन मैनेजमेंट सोसायटी के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता ने समाज को जो सीख है वैसी सीख बिरले लोग ही दे पाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें