भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता चंदन पंडित ने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर की ओर से भाजपा नेतृत्व और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं। कहा कि जयराम ठाकुर ने ही उन्हें तीन बार टिकट दिलवाया और विधायक तक बनाया, लेकिन टिकट कटते ही उनका असली चेहरा सामने आ गया। राहत कार्यों के दौरान उनके पुत्र स्वयं जयराम ठाकुर के साथ मौजूद थे, फिर भी द्रंग में नहीं आए कहना सरासर गलत है। कहा कि विधायक पूर्ण चंद अस्वस्थ होने के बावजूद प्रशासन और जनता से हर तरह से संपर्क में हैं और अपनी तरफ से पूरा सहयोग कर रहे हैं । द्रंग लावारिस है, यह कहना भी गलत है। सच्चाई यह है कि भाजपा के बिना स्वयं जवाहर ठाकुर लावारिस हो गए हैं। चंदन पंडित ने कहा कि जवाहर ठाकुर पूर्व में विधायक रहे हैं। ऐसे में उनका फर्ज बनता है कि वह भी जनता के बीच में इस आपदा की घड़ी में खड़े रहें। कहा कि गलत बयानबाजी पर हर जगह मुर्दाबाद के नारे गूंजेंगे।