फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमन राही बोले- नशे के खिलाफ मंडी पुलिस को पूरा सहयोग देगा परिषद

जिला मंडी में बढ़ते नशे के मामलों को लेकर अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल महासचिव एवं राज्य प्रवक्ता चमन राही के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के से मिला और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयोजक सन्नी ईप्पन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चमन राही ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को अंधकारमय कर रहा है और इससे सामाजिक, पारिवारिक व कानून-व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, ऐसे में एसपी मंडी के कुशल नेतृत्व में मंडी पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम एवं नशा तस्करों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई सराहनीय है। उन्होंने कहा कि परिषद मंडी पुलिस को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी। प्रतिनिधिमंडल ने दहेज प्रथा, छुआछूत, घरेलू हिंसा, चोरी की घटनाएं, बाल विवाह, दुष्कर्म, बैंकिंग फ्रॉड, मोबाइल स्कैम और उपभोक्ताओं से धोखाधड़ी जैसी सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए पुलिस व समाज के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही भविष्य में होने वाले पंचायती राज चुनावों के दौरान धन बल और मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए पुलिस सामुदायिक योजना के तहत युवक मंडलों, महिला मंडलों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया गया। परिषद ने आश्वासन दिया कि नशा मुक्त, अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए वह मंडी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी और प्रशासन के हर सकारात्मक दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें