फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बैजनाथ-नेरी-कांडापत्तन मार्ग पर कार और बाइक में टक्कर

बैजनाथ-नेरी-कांडापत्तन मार्ग पर स्थित राखड़-राख के पास गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे एक कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि, इस टक्कर में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार कयोल की तरफ से आ रही थी, जबकि सामने से एक बाइक पंजालग की तरफ से आ रही थी। जैसे ही दोनों गाड़ियां राखड़-राख के पास एक संकरे रास्ते पर पहुंचीं, उनके बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि दोनों चालकों में से बाईक चालक विनोद कुमार निवासी धर्मपुर को हल्की चोटे आई हैं। इसके बाद कार के मालिक व चालक शशि कुमार और बाइक चालक विनोद कुमार के बीच मौके पर मौजूद गवाहों के सामने आपसी समझौता हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें