फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सेब उत्पादक संघ बालीचौकी के अधिवेशन में बागवानों की मांगों पर हुआ मंथन

सेब उत्पादक संघ बालीचौकी क्षेत्र का अधिवेशन थाची में संपन्न हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश सेब उत्पादक संघ राज्य सचिव पूर्ण ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में जहां एक ओर लगातार सब की खेती की लागत बढ़ रही है। वहीं, दूसरी तरफ किसानों को फसलों के उचित दाम नहीं मिल रहे हैं। यहां तक कि किसानों को अपना माल बेचने का पैसा नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में भी कई बागवानों के पैसे आढ़तियों के पास फंसे हुए हैं। इसकी वजह से सब की खेती लगातार घाटे का सौदा बन रही है। आज केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते सेब की खेती संकट में जा रही है। अधिवेशन को सेब उत्पादक संघ राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा व राज्य उपाध्यक्ष नारायण चौहान ने भी संबोधित किया। अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया कि सेब उत्पादक संघ उस पार्टी को वोट करेंगे जो केंद्र में सेब की एक्साइज ड्यूटी को 100 फीसदी करेंगे और अपने घोषणा पत्र में सेब के मसले को शामिल करेंगे। अधिवेशन में लोकल कमेटी अध्यक्ष ओमचंद, सचिव यदुनंदन राय, लाल सिंह खेम सिंह ठाकुर, सहित सैकड़ों बागवान उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें