फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शहर में सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो

स्वतंत्रता दिवस के उपक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्ान पर देश भर में भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को मंडी शहर में मंडी सदर मंडल भाजपा की तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मंडी सदर तिरंगा यात्रा की प्रभारी एवं जिला परिषद सदस्य प्रियंता शर्मा ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे पकड़कर पूरे शहर में भारत माता की जय के नारे लगाकर लोगों को देशभक्ति का संदेश देने का प्रयास किया। यह तिरंगा यात्रा सेरी मंच से शुरू हुई और इंदिरा मार्किट परिसर से होते हुए गांधी चौक से होकर डीसी कार्यालय के बाहर आकर संपन्न हुई। मीडिया से बातचीत में प्रियंता शर्मा ने कहा कि देश अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। यह मौका है उन वीरों की कुर्बानियों को याद करने का जिन्होंने देश की आजादी में अपना बलिदान और योगदान दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें