फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गरजी भाजपा, श्रीकांत शर्मा बोले- एफआईआर वापस लेने की उठाई मांग

भाजपा जिला मंडी की ओर से आपदा प्रभावितों पर दर्ज एफआईआर के विरोध एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक विनोद कुमार, अनिल शर्मा, दिलीप ठाकुर, प्रदेश पदाधिकारी पायल वैद्य, अजय राणा एवं जिला अध्यक्ष निहालचंद और हीरालाल माैजूद रहे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अहंकार और तानाशाही कांग्रेस के डीएनए में वर्तमान जन विरोधी कांग्रेस ने राहत की जगह आपदा प्रभावितों पर झूठी एफआईआर दर्ज की यह शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी तिरंगे का अपमान नहीं करती, पर बेईमान कांग्रेस एवं राहुल गांधी देश, तिरंगा, सेना और सांविधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं, यह उनकी पुरानी आदत है। श्रीकांत ने कांग्रेस नेताओं पर टिप्पणी करते हुए कहा की कांग्रेस की हालत तो इस प्रकार है कि रस्सी तो जल गई पर बल नहीं गया। कांग्रेस पार्टी भाजपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप एवं एफआईआर दर्ज करने पर भाजपा झुकने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान का मजाक बनाया है, देश में चार सरकारों को बर्खास्त किया है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें