फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाचन के शेगली में जनसभा को किया संबोधित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल में अंधेर नगरी चौपट राजा का राज है। जिसको बंद करना अब भाजपा का काम है। कहा कि जल्द मंडी में रेल भी आएगी और प्लेन भी। उन्हाेंने बुधवार को मंडी के नाचन के शेगली में जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास बंद करने का काम किया है और भाजपा ने इस सरकार से पहले विकास करने का। यह चुनाव भारत को विकसित बनाने का चुनाव है। जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार और परिवारवाद की पार्टी है। घमंडिया गठबंधन के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। कहा कि कुछ नेता जेल में है और कुछ बेल पर हैं। कहा कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को धर्म, जाति और फूट डालो राज करो की राजनीति की, लेकिन मोदी ने विकास की राजनीति को पेश कर यह परंपरा तोड़ दी। कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने 900 सरकारी संस्थान बंद कर जनता की दिक्कतें बढ़ाई हैं। केंद्र ने 10782 करोड़ हिमाचल को आपदा के समय दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने यहां भी राजनीति करना नहीं छोड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें