फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: भूपेंद्र सिंह बोले-जोढन अग्निकांड प्रभावितों को पांच दिन बाद भी नहीं मिली फाैरी राहत

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के जोढन गांव में 29 मई की रात को आग लगने से दो परिवारों के मकान पूरी तरह जल कर राख हो गए थे। लेकिन इन परिवारों को पांच दिन बाद भी प्रशासन फौरी राहत उपलब्ध नहीं करवा पाया है। यही नहीं बारिश से सिर ढकने के लिए प्रभावितों को तिरपाल तक नहीं दिए गए हैं। इसकी पूर्व जिला सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कड़ी निंदा की है और जल्द राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब आज प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तब ये पता चला कि उन्हें किसी भी प्रकार की मदद नहीं दी गई है। हालांकि, 30 मई को स्थानीय विधायक प्रभावितों से मिले थे, बावजूद उसके इन्हें कोई राहत नहीं मिली है जो बहुत ही चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में भी प्रशासन उदासीन है। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केशव राम, हरिचंद और ओंकार सिंह ने वर्ष 1985 में यहां पर कच्चे मकान बनाए थे, जिनमें से केशव और ओंकार के मकान 29 मई को रात को रसोई गैस सिलिडंर के लीक होने के कारण आग भड़क गई थी जिसमें इनके बिस्तर से लेकर बर्तन तक जल गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें