फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल: बेटा राम फाउंडेशन ने मई में आयोजित करेगा राज्य स्तरीय चिकित्सा शिविर, बैठक में लिया फैसला

समाज सेवा और मानवता के उत्कृष्ट मूल्यों को समर्पित बेटा राम फाउंडेशन की ओर से गोरा रेस्ट हाउस में संस्था की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संस्था के आगामी कार्यों और रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरियाली हमारा संकल्प अभियान के तहत 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने गोरा रेस्ट हाउस परिसर में तेजपत्ता, मोरपंखी और फूलों के पौधे रोपित कर पर्यावरण को हराभरा रखने का संकल्प लिया। संस्था के संस्थापक डॉ. राजेश ठाकुर ने बैठक ने बताया कि फाउंडेशन का मुख्य ध्येय हमेशा से समाज के वंचित और वरिष्ठ वर्ग की सेवा करना रहा है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी मई महीने में फाउंडेशन लडभड़ोल में एक राज्य स्तरीय चिकित्सा शिविर आयोजित करेगा, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस अवसर पर संस्था के साथ प्रदेश प्रभारी ठाकुर प्रेमनाथ, कैंप संयोजक रणजीत चौहान, मीडिया प्रभारी इस्माइल खान, युवा कोऑर्डिनेटर देविंदर सोनी और सदस्य अनिल राणा सहित मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें