फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : थाना प्लोन बिजली परियोजना के दफ्तर को शिफ्ट करने का आश्रय शर्मा ने जताया विरोध

Krishan Singh Updated Mon, 10 Mar 2025 04:57 PM IST

191 मेगावाट की थाना प्लोन बिजली परियोजना के दफ्तर को कोटली से जोगिंद्रनगर स्थानांतरित करने को राज्य सरकार की साजिश बतार पूर्व लोक सभाप्रत्याशी आश्रय शर्मा ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि ये एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है। क्योंकि जहां ये प्रोजेक्ट लगना है उसका अधिकांश हिस्सा सदर विधानसभा के अंतर्गत आता है। इसके साथ धर्मपुर और जोगिंद्रनगर की कुछ पंचायतें प्रभावित हो रही हैं। कुछ लोग नहीं चाहते कि इसका श्रेय सदर विधायक को जाए। ये सपना मेरे स्वर्गीय दादा पंडित सुखराम ने देखा था और इसे पूरा करने के लिए सदर विधायक के अथक प्रयासों से आज धरातल पर उतर रहा है। लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को भ्रमित कर ये करवा रहे हैं जो सदर की जनता बिल्कुल भी सहन नहीं करेगी। इस परियोजना की साइट को जोड़ने के लिए लगभग 18 करोड़ 35 लाख का टेंडर भी किया जा चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें