फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुंदरनगर में भवाना के पास फोरलेन पर चलते ट्रक में भड़की आग

सुंदरनगर में भवाना के निकट फोरलेन पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। इंजन से धुआं निकलते देख चालक ने तुंरत ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और सुरक्षित बाहर निकल गया। ट्रक के इंजन में से लगातार आग की लपटें उठने से फोरलेन पर अन्य वाहनों के पहिए भी अनहोनी की आशंका के चलते थम गए। इसी दौरान किसी ने बीएसएल परियोजना के दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया। सूचना मिलने पर सुंदरनगर से दमकल विभाग की ठीम मौके के लिए रवाना हुई। ट्रक किसका था और कहां जा रहा था, इसको लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। थाना प्रभारी सुंदरनगर नानक चंद ने बताया ट्रक में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें