फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: अढ़ाई साल में मंडी जिले के 4414 आईटीआई प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

आधुनिक तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने के प्रदेश सरकार के प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। मंडी जिले के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अध्ययनरत तथा पूर्व में पास आऊट 4,414 से अधिक युवाओं को कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से देश की अग्रणी कंपनियों में रोजगार मिला है। मंडी जिले में बीते अढ़ाई साल के आंकड़े आधुनिक तकनीकी शिक्षा में दक्ष युवाओं में एक नई उम्मीद जगा रहे हैं। जनवरी, 2023 से जून, 2025 तक आईटीआई जोगिंद्रनगर में 450 प्रशिक्षुओं को जबकि आईटीआई मंडी में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से 3,938 युवाओं को चुना गया। वर्ष 2023 में आईटीआई मंडी में 876, वर्ष 2024 में 1477 तथा वर्ष 2025 में 1585 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (पीडब्ल्यूडी) सुंदरनगर से भी हाल ही में 16 प्रशिक्षुओं का चयन नामी कंपनी में हुआ है। टीवीएस मोटर कंपनी, नालागढ़ (सोलन) द्वारा आयोजित इस विशेष कैंपस प्लेसमेंट अभियान में संस्थान के कुल 27 दिव्यांग प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। आईटीआई कोटली से हाल ही में स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की 10 प्रशिक्षु छात्राओं का चयन नामी कंपनी में हुआ है। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निदेशक अक्षय सूद ने बताया कि जिला मंडी में 25 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चलाए जा रहे हैं जिनमें लगभग चार हजार प्रशिक्षु प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थानों में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत गत अढ़ाई वर्षों में जिला के 4414 से अधिक प्रशिक्षुओं को नामी कंपनियों द्वारा चयनित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें