मनाली में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान अलेउ में 15 राज्यों के 100 प्रतिभागियों को बेसिक कोर्स के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 3 जून से 28 जून तक चलने वाले इस शिविर में युवा पहले रस्सी के सहारे पहाड़ चढ़ना व उतरना सीख रहे हैं। ताकि किसी भी आपदा के समय यह युवा अपने राज्य में लोगों की मदद कर सकें। इस दौरान युवाओं को सर्च एंड रेस्क्यू, बर्फ और ग्लेशियर में बचाव कार्य करना भी सिखाया जाएगा। 26 दिवसीय बेसिक कोर्स में संस्थान के प्रशिक्षक बारीकियां सीखा रहे हैं। अभी अलेउ में पहाड़ व पत्थरों पर होने वाला प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाद में बकरथाच के पास बर्फ के ग्लेशियर में रेस्क्यू व राहत बचाव कार्य के बार में बताया जाएगा। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को संस्थान के प्रशिक्षकों द्वारा तमाम गतिविधियों के बारे में बताया जा रहा है। कहा कि 100 प्रतिभागियों में 16 लड़कियां व 84 लड़के हैं।