फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीटू के बैनर तले लेबर कोड के विरोध में सड़कों पर उतरे कामगार

Thu, 18 Jul 2024 01:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/शिमला

जिला मुख्यालय कुल्लू में सीटू के बैनर तले कामगारों ने अपने हक के लिए प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कामगारों ने सरवरी से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक विरोध रैली निकाली। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौत्तम ने कहा कि केंद्र सरकार कामगारों के खिलाफ नियम बना उनका शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि कामगार चार श्रम कोड (लेबर कोड), नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (एनएमपी) को खत्म करने, सार्वजनिक उपक्रमों व सेवाओं के निजीकरण को बंद, सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रति माह लागू, अनुबंध, आउटसोर्स, ठेका, फिक्स टर्म, कैजुअल, अस्थायी, मल्टी टास्क, मल्टीपर्पज, सैहब सोसायटी श्रमिकों के लिए नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कामगार असंगठित श्रमिकों के लिए सार्वभौमिक व्यापक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित, ईपीएफ, ईपीएस और ईडीएलआई का बकाया न चुकाने वाले नियोक्ताओं पर दंडात्मक शुल्क कम करने वाली अधिसूचना को रद्द करने के लिए सड़कों पर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें