फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खराहल में पानी का संकट, ग्रामीण पहुंचे अधिशासी अभियंता कार्यालय

कुल्लू जिले की खराहल घाटी में पीने के पानी का संकट खड़ा होने लगा है। बढ़ती समस्या को देखते हुए क्षेत्र के लोग जिला परिषद सदस्य अनिल राणा की अध्यक्षता में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित मिरूपा से मिले। उन्होंने विभाग को एक मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि क्षेत्र में पानी की समस्या वर्ष 2025 में की आपदा के बाद से पैदा हुई है। हालांकि, तलोगी से 16 टंकी (शलाधरा) तक बनी उठाऊ पेयजल योजना से क्षेत्र में पानी की समस्या काफी हद तक कम हो गई थी लेकिन वर्ष 2025 में जब ब्यास नदी में बाढ़ आई तो उसमें इस योजना के संचालन को स्थापित ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। तब से लेकर यह योजना ठप पड़ी है और क्षेत्र में पानी का संकट बढ़ गया है। ऐसे में उन्होंने विभागीय अधिकारी से मांग की है कि इस योजना को जल्द ठीक किया जाए ताकि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें