फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लाहौल घाटी की योचे संपर्क सड़क बडे़ वाहनों के लिए नहीं खुलने से ग्रामीण परेशान

लाहौल घाटी में दारचा पंचायत के अंतर्गत दुर्गम गांव योचे का संपर्क मार्ग अभी तक बड़े वाहनों के लिए बहाल नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। ऐसे में न तो वहां के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो सकी है और न ही बड़े वाहनों की आवाजाही है। ग्रामीणों का कहना है कि दो तीन दिन में ट्रक में आलू बीज लेकर योचे गांव जाना है, लेकिन सड़क की दशा में सुधार नहीं हो पाने से ट्रक का वहां पहुंचना संभव नहीं हो पाएगा। अभी तक दारचा से 12 किलोमीटर दूर योचे गांव में यह सड़क बस संचालन के लिए भी ठीक नहीं हो सकी है। गांव में लोगों के मोबाइल सिग्नल की भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। स्वास्थ्य सुविधा भी नहीं है। योचे गांव के तन्जिन, कलजंग, युरज्ञाल,दोरजे, देक्योंग और टशी ने बताया कि संपर्क सड़क अब तक बड़े वाहनों के लिए नहीं खुली है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन में बीज आलू लेकर ट्रक ने गांव पहुंचना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें