कुल्लू जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। समारोह में विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने परेड की सलामी ली। पुलिस, होमगार्ड्स, एनसीसी, एसएसएस, स्काउट गाइड की टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट किया। कदम से कदम मिलाकर मार्चपास्ट ने सबका मन मोह लिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।