नगर परिषद कुल्लू के नव निर्वाचित पार्षदों ने बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में एक, पांच, छह, दस, ग्यारह नंबर वार्डों से चुने गए पार्षदों ने भाग लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पार्षदों को उनके दायित्वों और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। शपथ ग्रहण के बाद पार्षदों ने नगर परिषद क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।