विंटर कार्निवल मनाली 2025 की इन दिनों धूम मची हुई है। बुधवार को मनाली में महिला मंडलों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रस्साकशी में महिलाओं ने खूब दमखम दिखाया। महिलाओं में रस्साकशी प्रतियोगिता को लेकर उत्साह देखने को मिला। पहले दिन रस्साकशी में कई रोचक मुकाबले हुए। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।