जिला लाहौल-स्पीति में रविवार दोपहर बाद मौसम करवट बदल रहा है। रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। बर्फ के गिरते फाहे देखकर सैलानी भी खुशी से झूम रहे हैं। वहीं सैलानी साहसिक गतिविधियों का भी भरपूर आनंद लिया। वीकेंड पर घाटी में काफी अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे हुए थे। वीकेंड पर मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार देखने को मिली। सुबह से मनाली से पर्यटक अटल टनल रोहतांग की तरफ निकले। वहीं लाहौल के स्नो प्वाइंटों में सैलानियों की हर दिन काफी भीड़ उमड़ रही है और बर्फ में मूब मस्ती की। यह सिलसिला आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। पर्यटकों की भीड़ देखकर स्थानीय पर्यटन कारोबारी भी खुश है। कुल्लू के पर्यटन कारोबारी शेर सिंह नेगी ने कहा कि वीकेंड पर पार्वती घाटी के होटलों में बुकिंग 80 फीसदी तक पहुंच रही है।