फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोलंगनाला में उमड़े पर्यटक, बर्फ के बीच खूब की मस्ती

वर्षों बाद मनाली पहुंचे हजारों पर्यटकों ने इस साल व्हाइट क्रिसमस मनाया। शहर में भले ही बर्फ नहीं है, लेकिन सोलंगनाला, अटल टनल, सिस्सू और कोकसर पहुंचकर पर्यटकों ने बर्फ के बीच व्हाइट क्रिसमस का आनंद लिया। पर्यटकों ने स्कीइंग जैसी शीतकालीन खेल के साथ पैराग्लाडिंग का भी लुत्फ उठाया। अटल टनल बुधवार को भी ब्लैक आइस के कारण आम वाहनों के लिए बंद रही। सोलंगनाला में पर्यटकों की अधिक भीड़ देखने को मिली। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति थी। इसमें कुछ पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में सिस्सू, कोकसर और अटल टनल के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में भी पहुंचे। दिल्ली से आए पर्यटक शिवाशीष ने बताया कि बर्फ देखना उनके लिए सपने से कम नहीं है। उनके लिए क्रिसमस का यह त्योहार यादगार बन गया। उन्होंने सोलंगनाला में स्कीइंग का भी मजा लिया। मुंबई के सौरभ ने बताया कि वह पत्नी के साथ हनीमून मनाने मनाली आए हैं। उनका हनीमून बर्फबारी ने यादगार बना दिया। सोलंगनाला में उन्होंने व्हाइट क्रिसमस का खूब मजा लिया। हिमाचल विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर चंद ने बताया कि सोलंगनाला बर्फ से गुलजार है। लगभग आधा फीट बर्फ के बीच पर्यटकों ने जमकर मस्ती की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें