कुल्लू-मनाली में पर्यटन गतिविधियां जारी हैं। ब्यास नदी की लहरों पर पर्यटक रिवर राफ्टिंग का रोमांचक अनुभव ले रहे हैं। सुहावने मौसम के बीच नदी में राफ्टिंग करते सैलानियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। रंग-बिरंगी राफ्ट में सवार पर्यटक नदी की तेज लहरों के बीच रोमांच का आनंद उठा रहे हैं। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों की मस्ती और उत्साह का नजारा देखते ही बनता है। कुल्लू की ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। देश के विभिन्न हिस्सों से कुल्लू-मनाली पहुंच रहे सैलानी प्राकृतिक सुंदरता के साथ साहसिक पर्यटन गतिविधियों का भी आनंद ले रहे हैं। इससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिल रही है।