जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में इन दिनों सैलानियों को आकर्षित करने और बढ़ावा देने के लिए स्नो फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। सिस्सू में शनिवार को तीन दिवसीय स्नो फेस्टिवल शुरू हुआ है। इस दौरान यहां लोगों की ओर से बनाई गई कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सैलानी भी झूम उठे। इसके अलावा स्थानीय महिला मंडलों द्वारा नृत्य व पारंपरिक व्यंजनों को भी परोसा है। 31 मार्च तक चलने वाले उत्सव में बर्फ के बीच कई खेलों को भी आयोजन होगा।