देवता संगम महादेव बाबा भूतनाथ मंदिर में कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा और शिव शक्ति महायज्ञ पूजा अनुष्ठान का आगाज हो गया है। मंगलवार शाम 4:00 बजे के बाद मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई जो रामशिला स्थित हनुमान मंदिर तक निकाली और उसके बाद वापस भूतनाथ मंदिर तक पहुंची। इसके मंदिर पहुंचते ही मंदिर में अनुष्ठान कार्य आरंभ हो गया है।