रघुपुरगढ़ से पिछले दिनों हटाएं गए युवाओं के टेंटों के विरोध में शनिवार को रघुपुर क्षेत्र की जनता ने जलोड़ी दर्रा में धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में रघुपुर इलाके की करीब 10 पंचायतों के लोगों ने भा लिया। इसमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। रघुपुर इको टूरिज्म सोसाइटी के बैनर तले दिए गए इस धरने में सरकार व वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्थानीय युवाओं को रघुपुरगढ़ से न हटाने की सरकार से मांग की।