अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड की पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर ने दर्शकों को खूब झुमाया। मोनाली ने एक से बढ़कर एक फिल्मी तराने गाकर माहौल को खुशनुमा किया। स्टार नाइट होने के कारण यह सांस्कृतिक संध्या लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में रात 12 बजे तक चली। इससे पहले हारमनी ऑफ द पाइंस पुलिस बैंड के कलाकारों ने गीत पेश कर खूब वाहवाही लूटी। हारमनी ऑफ द पाइंस की दशहरा में दूसरी जबकि कलाकेंद्र में यह पहली प्रस्तुति थी।