जिला कुल्लू के हर घर तक पहुंच बनाकर शून्य से पांच साल तक के बच्चों में डायरिया के लक्षणों की जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने योजना तैयार की है। डायरिया रोकथाम अभियान के तहत जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों के अंतर्गत आने 3,086 गांवों के 29,480 घरों में बच्चों के स्वास्थ्य को जांचा जाएगा। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने डायरिया रोकथाम अभियान का सोमवार को शुभारंभ किया। उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए आए बच्चों को जिंक की दवा और ओआरएस की दवा भी वितरित की।