अटल सदन कुल्लू में जिला स्तरीय बाल मेला आयोजित किया गया। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने गणित व विज्ञान के विषयों में अपनी रचनात्मकता को दिखाया। एक से बढ़कर एक मॉडल पेश कर बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों की ओर से लगाई गई मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।