कुल्लू में राज्य स्तरीय पीपल जातर मेले में होने वाली स्प्रिंग क्वीन-2024 प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को हुए ऑडिशन में युवतियों ने अपने हुस्न के जलबे बिखेरे। ऑडिशन में 20 युवतियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रैंप पर कैटवॉक किया। मंगलवार को स्प्रिंग क्वीन प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन रखा गया था। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर निर्णायक मंडल के द्वारा 20 में से 15 का चयन किया गया।