फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी, बर्फ के फाहे गिरते देख झूमे सैलानी

दो दिन से लगातार हो रही बारिश के बाद गुरुवार शाम को मनाली में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। मनाली के मालरोड़ पर बर्फ के फाहे गिरते देख पर्यटक झूम उठे। पर्यटकों ने बर्फबारी के बीच खूब मस्ती की। मालरोड़ पर पर्यटकों ने खूब फोटो खूब सेल्फियां लीं। मनाली में शाम को 4:00 बजे के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। आसमान से गिर रहे रुई जैसे फाहों के बीच मालरोड़ पर पहुंचे पर्यटकों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल में कैद किया। कइयों ने सेल्फी ली तो कइ ने फोटो खिंचवाए। दिल्ली से आए पर्यटक सुमित भट्टाचार्य ने कहा कि बर्फबारी देखना उनके जीवन का सबसे हसीन पल है। बर्फ तो कई बाफ देखी लेकिन बर्फबारी होते हुए पहली बार देखी। उन्होंने यह यादगार पल अपने मोबाइल में कैद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें