फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, ऊपरी क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Krishan Singh Updated Thu, 01 Feb 2024 12:40 PM IST

कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में बर्फबारी-बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऊपरी क्षेत्रों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। भारी बर्फबारी के चलते कुल्लू से मनाली की तरफ जाने वाली बस सेवाएं भी प्रभावित हैं। बर्फबारी से अटल टनल रोहतांग होकर मनाली-केलांग नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बाधित हो गई हैं। लाहौल का संपर्क कुल्लू जिला से कट गया है। जबकि कई गांवों में बिजली भी गुल हो गई है। बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं बारिश के चलते मनाली की ओर बस सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। मनाली की ओर जाने वाली बसों को पतलीकूहल से आगे नहीं भेजा जा रहा। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के पहिये थम जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं, मनाली में गुरुवार सुबह बारिश का दौर शुरू हो गया है। सड़कें बारिश के चलते लबालब हो गईं। कुल्लू में भी बारिश हुई। नालियों की उचित निकासी नहीं होने से लोगों को दिक्कतें पेश आ रही है। बारिश व बर्फबारी के चलते कुल्लू व लाहौल घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें