जिला कुल्लू की सैंज घाटी की आठ से दस ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली सैंज-न्यूली सड़क 25 जुलाई से भूस्खलन के कारण बंद है। सड़क पर लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। वहीं शुक्रवार की रात भी एनएचपीसी की बांध साइट के पास पहाड़ी से भूस्खलन हो गया है। इस वजह से सड़क छोटे-बड़े वाहनों के लिए बंद हो गई। इससे स्थानीय पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 15 दिनों से इस सड़क पर बस सेवा ठप है।