फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भुंतर ब्लॉक पंचायत समिति में राम प्रसाद अध्यक्ष और जयदेई बनी उपाध्यक्ष

भुंतर ब्लॉक पंचायत समति के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद विराजमान हुए हैं। जबकि उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्थित जयदेई को चुना गया है। दोनों पदों के लिए मतदान प्रक्रिया अमल में लाई गई है। 25 सदस्यों वाली पंचायत समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया में सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमे अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद और भाजपा समर्थित ओम प्रकाश के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें ओम प्रकाश को 12 मत और राम प्रसाद को 13 मत पडे़। जिसके चलते कांग्रेस समर्थित राम प्रसाद को विजयी घोषित किया गया। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित जय देई और कांग्रेस समर्थित मंजीत के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें मंजीत को 11 मत और जय देई को 14 मत पडे़। जिसके चलते यहां उपाध्यक्ष के पद पर जयदेई को कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें