फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पीपल जातर मेले में बारिश ने डाला खलल, अस्थायी बाजार में दूसरे दिन भी मंदा रहा कारोबार

कुल्लू के ढालपुर में चल रहे पीपल जातर मेले के दूसरे दिन बारिश ने खलल डाला इसके चलते कारोबार मंदा रहा है। बारिश के चलते कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह जब बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो व्यापारियों ने अपनी दुकानें समेटने का काम शुरू कर दिया। अधिकतर दुकानें बारिश के चलते बंद रहीं। गौर रहे कि पीपल मेले में पहले दिन भी कारोबार अच्छा नहीं हो पाया था। लगातार दूसरे दिन भी बारिश से यहां पर कारोबार प्रभावित किया है। मेले के लिए इस बार व्यापारियों ने महंगे दाम पर प्लॉट खरीदे हैं। नगर परिषद के ईओ अनुभव शर्मा ने कहा कि मेले के लिए व्यापारियों को 12 मई तक का समय दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें