अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। नग्गर परिषद के वार्ड नंबर 8 में लोगों ने एलईडी के माध्यम से राम मंदिर प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखा। इसके साथ ही यहां पर सुंदर कांड का भी आयोजन हुआ। महिलाओं व स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसके अलावा जय देवता गौहरी युवक मंडल ने ढालपुर चौक के समीप खिचड़ी का भंडारा लगाया। श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। युवक मंडल के अध्यक्ष रामेंद्र ने कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में यह आयोजन हुआ है।