कुल्लू जिला के मुख्य बाजारों को व्यापार मंडलों की ओर से तीन घंटे के लिए बंद रखा गया है। ऐसे में जिला मुख्यालय कुल्लू समेत पर्यटन नगरी मनाली और जिला के प्रवेश द्वार भुंतर के बाजारों से रौनक गायब हो गई। विभिन्न संगठनों की मांग का समर्थन करते हुए व्यापार मंडलों ने जिले के बाजार शनिवार को सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया। इस दौरान सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही जारी रहीं। हालांकि बाजारों में खरीदारी करने आए लोग बाजार बंद की जानकारी न होने की वजह से परेशान रहे। वहीं कुल्लू के अखाड़ा बाजार में हिंदू संगठन के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मस्जिद से 10 मीटर की दूरी पर हिंदू संगठन के लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।