कुल्लू जिले के आराध्य भगवान रघुनाथ मंदिर में सहित अन्य मंदिरों बैरागी समुदाय के लोगों की ओर से होली के गीत गाए जा रहे हैं। होली तक यह परंपरा जारी रहेगी। नग्गर के राधा-कृष्ण मंदिर ठावा में वैरागी समुदाय के लोगों ने होली गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। गौर रहे कि वैरागी समुदाय के लोग ब्रज के होली गीत गाते हैं। इस परंपरा को सदियों से इन्होंने संजोया हुआ है। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि होलाष्टक के मौके पर भगवान रघुनाथ मंदिर में होली गीत गाने व गुलाल उड़ाने की परंपरा का निर्वहन किया है।